Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : अचानक गूंजने लगी गोलियों की तड़तड़ाहट, चैंबर में खाना खाते समय वकील को सुला दी मौत की नींद

Murder : अचानक गूंजने लगी गोलियों की तड़तड़ाहट, चैंबर में खाना खाते समय वकील को सुला दी मौत की नींद

UP Update News, Gaziabad, Lawyer Shot Dead : बुधवार की दोपहर में उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने गाजियाबाद के सदर तहसील परिसर के अंदर बने चैंबर में घुसकर वकील मनोज उर्फ मोनू चौधरी की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावर कौन थे, कितने थे, हत्या का कारण क्या हो सकता है, ये अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। घटना तब घटी, जब वकील मोनू चौधरी चैंबर नंबर-95 के अंदर खाना खा रहे थे। मोनू चौधरी का शव उन्हीं की कुर्सी पर लहूलुहान हालत में मिला है। वे तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ चुके थे। फिलहाल तहसील परिसर में बड़ी तादाद में वकील इकट्ठा हैं और पुलिस मौके पर जाच कर रही है।

मुंह ढक कर आए थे अपराधी

गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि तहसील बार परिसर में मनोज चौधरी नाम का एक वकील अपने चैंबर में दस्तावेज लेखक के साथ लंच कर रहा था। चेंबर में मुंह ढके दो लोग आए और उनमें से एक व्यक्ति सीधा मनोज की ओर बढ़ा और उसे गोली मार दी। वे तुरंत वहां से चले गए। जानकारी मिलते ही हम मौके पर जांच के लिए आए। आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Share this:

Latest Updates