Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : बंगाल में टीएमसी नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट,फिर…

Murder : बंगाल में टीएमसी नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट,फिर…

West Bengal Update News, 24 Pargana, TMC Leader Shot Dead : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 8 जुलाई को चुनाव होना है। इसके पहले इधर-उधर हिंसा की घटनाएं जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताजा मामला यह है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में युवा तृणमूल कांग्रेस नेता जियारुल मोल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बता दें कि पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से पिछले 24 दिनों में चुनावी हिंसा में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

पार्टी में आंतरिक कलह का नतीजा

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मोल्ला की हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक कलह का नतीजा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शनिवार शाम से बसंती के फुलमलांचा इलाके में सत्तारूढ़ दल के दो गुटों के बीच छिटपुट झड़पें देखी गई। पता चला है कि शनिवार देर रात जब वह घर लौट रहे थे तो मोटरसाइकिल पर आए चार-पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। नजदीक से गोली मारी और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे कैनिंग सब-डिवीजन अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कैनिंग (पूर्व) से तृणमूल कांग्रेस विधायक साओकत मोल्ला के अनुसार, जियारुल की चार अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी।

Share this:

Latest Updates