Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मेरी बेटी का रेप के बाद मर्डर हुआ,’ आदित्य ठाकरे पर FIR की मांग लेकर HC पहुंचे दिशा सालियान के पिता

मेरी बेटी का रेप के बाद मर्डर हुआ,’ आदित्य ठाकरे पर FIR की मांग लेकर HC पहुंचे दिशा सालियान के पिता

Mumbai news : सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. दिशा के पिता सतीश सालियान अब बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे हैं जहां उन्होंने मांग की है कि उनकी बेटी की मौत की जांच नए सिरे से की जाए. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है. पीटीआई के मुताबिक दिशा सालियान के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ पहले रेप किया गया था और फिर उसका मर्डर कर दिया गया. उन्होंने दावा किया कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए इस मामले में राजनीतिक रूप से साजिश की गई है. सतीश सालियान ने हाईकोर्ट से अपील की है कि उनकी बेटी की मौत की इन्वेस्टीगेशन सीबीआई को ट्रांसफर कर दी जाए.

आदित्य ठाकरे की हिमायत में बोले संजय राउत

दिशा सान्याल के पिता के आरोपों पर शिव सेना नेता संजय राउत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये मर्डर नहीं, एक्सीडेंट ही था. 5 साल बाद याचिका दाखिल की गई, उसके पीछे क्या राजनीति थी? ये औरंगजेब की कब्र खोदना चाहते थे लेकिन औरंगजेब इनके कंधे पर आकर बैठ गया. औरंगजेब से छुटकारा पाना के लिए सरकार दिशा का सहारा ले रही है. शिवसेना यूबीटी आक्रामक तरीके से राज्य के मुद्दे उठा रही है. इसलिए आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की कोशिश चल रही है. दिशा सालियान के पिता के पीछे कोई है.

Share this:

Latest Updates