Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रहस्यमय विस्फोट, 04 की मौत

बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रहस्यमय विस्फोट, 04 की मौत

Baramulla news : बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सोमवार को हुए रहस्यमय विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गयी। यह विस्फोट बारामुल्ला जिले के सोपोर कस्बे में शेर कॉलोनी में एक स्क्रैप डीलर की दुकान के अंदर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब कुछ लोग ट्रक से स्क्रैप उतार रहे थे।  इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। विस्फोट की सही प्रकृति और कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है और जांच शुरू कर दी गयी है।

पुंछ के द्राबा गांव में मिला जंग लगा मोर्टार शेल,  विशेषज्ञों ने किया निष्क्रिय

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के द्राबा गांव में सोमवार को जंग लगा मोर्टार शेल मिला, जिसे बाद में विशेषज्ञों ने निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मोर्टार शेल सुरनकोट इलाके के द्राबा गांव में घास के मैदान में पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने विस्फोटक शेल देखे जाने के बारे में पास के एक सैन्य शिविर को सूचित किया, जिसके बाद में सेना के विशेषज्ञों ने बिना किसी नुकसान के मोर्टार को निष्क्रिय कर दिया।

Share this:

Latest Updates