Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल गांधी की यात्रा का बदला नाम, झारखंड में 7 दिनों तक चलेगी यह यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा का बदला नाम, झारखंड में 7 दिनों तक चलेगी यह यात्रा

Changed name of Rahul Gandhi’s journey, New Delhi top news, national news : कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा का नाम बदल दिया है। अब यह यात्रा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जानी जायेगी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान साझा की। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने गुरुवार की बैठक में तय किया है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकतर यात्रा बस से की जायेगी। यात्रा के दौरान कुल 110 जिलों को कवर किया जायेगा। इस दौरान 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटों से यात्रा होकर गुजरेगी। इस यात्रा में 67 दिन लगने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में 11 दिनों तक चलेगी यह यात्रा

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान सबसे अधिक समय उत्तर प्रदेश में गुजारेंगे। यहां यात्रा 11 दिनों तक चलेगी और इस दौरान करीब 20 जिलों को कवर करने की योजना है। रमेश ने कहा कि मणिपुर में कुल 107 किलोमीटर की यात्रा होगी, जो चार जिलों से यात्रा होकर गुजरेगी। नगालैंड में दो दिन यात्रा चलेगी। असम में 08 दिन में 17 जिलों से यात्रा गुजरेगी। अरुणाचल प्रदेश में राहुल गांधी यात्रा के दौरान एक दिन बितायेंगे और इस दौरान एक जिले की यात्रा करेंगे। यह यात्रा मेघालय में एक दिन बितायेगी। इसके बाद पश्चिम बंगाल के सात जिलों को पांच दिन में कवर किया जायेगा। बिहार में 425 किलोमीटर की यात्रा चार दिन में की जायेगी। इस दौरान 07 जिलों को कवर किया जायेगा।

झारखंड में यात्रा आठ दिनों तक चलेगी

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि झारखंड में यात्रा आठ दिनों तक रहेगी और यहां 13 जिलों को कवर किया जायेगा। ओडिशा में यात्रा 341 किलोमीटर की होगी। यहां चार दिन की यात्रा होगी। छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर की यात्रा को पांच दिनों में पूरा किया जायेगा। इस दौरान सात जिलों से होकर यात्रा गुजरेगी।जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में सात दिन में 09 जिले, राजस्थान में एक दिन में एक जिले, गुजरात में पांच दिनों में सात जिलों से होकर गुजरेगी। महाराष्ट्र में करीब 480 किलोमीटर की यात्रा की जायेगी। इस दौरान पांच दिन में छह जिलों की यात्रा की जायेगी।

Share this:

Latest Updates