Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IAS बनने के बाद गढ़वा में अपनी नानी के घर पहुंचीं नम्रता चौबे, कहा- मेहनत…

IAS बनने के बाद गढ़वा में अपनी नानी के घर पहुंचीं नम्रता चौबे, कहा- मेहनत…

Jharkhand Update News, Garhwa, IAS Namrata Choubey Reached To  Maternal Grandmother Home : इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अधिकारी बनने के बाद गढ़वा हुर गांव की नम्रता चौबे बलियारी स्थित अपनी नानी के घर पहुंचीं थीं। यहां भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद व भाजपा कांडी मंडल के महामंत्री शशिरंजन दुबे ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत किया। नम्रता ने पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए कहा कि मेहनत रंग लाती है। चाहे आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, आपको अवश्य सफलता मिलेगी। बस लक्ष्य स्पष्ट रहना चाहिए और मेहनत पर भरोसा जरूरी है।

प्रशिक्षण के बाद छत्तीसगढ़ में किया है ज्वाइन

नम्रता ने बताया कि आईएएस का प्रशिक्षण पूरा कर छत्तीसगढ़ में उन्होंने योगदान दिया है। वह बलियारी गांव में अपने नाना संजय दुबे, मामा अविनाश दुबे व पंकज दुबे से मिलने आई थीं। मौके पर शिक्षक पिता विपिन चौबे, इंजीनियर बहन बर्षा चौबे, एमबीबीएस बहन पूर्णिमा चौबे भी थीं।

Share this:

Latest Updates