Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: प्रधानमंत्री मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने का आरोपित गिरफ्तार

National: प्रधानमंत्री मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने का आरोपित गिरफ्तार

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, Mumbai news, Maharashtra news :मुंबई पुलिस की टीम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देनेवाले आरोपित को चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान कामरान खान (29) के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात को कामरान खान ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद उसने जेजे अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। उसके बाद फोन रख दिया। इस फोन की जानकारी कंट्रोल रूम ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने धमकी देने वाले के फोन नंबर तलाशने का प्रयास शुरू किया और चूनाभट्टी इलाके से कामरान खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कामरान खान से धमकी देने के मकसद के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

Share this:

Latest Updates