Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: लालू और अखिलेश को भाजपा की करारी चुनौती, छह राज्यों में भाजपा को मिलेगी बड़ी सफलता

National: लालू और अखिलेश को भाजपा की करारी चुनौती, छह राज्यों में भाजपा को मिलेगी बड़ी सफलता

Lalu Yadav, akhilesh yadav, Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर मोहन यादव का चयन किया है। मोहन यादव  मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में यादव को मुख्यमंत्री बनाकर लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए चक्रव्यूह की रचना कर ली है।

12 से 14 फीसदी आबादी यादव जाति की

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड इत्यादि राज्यों में लगभग 12 से 14 फीसदी आबादी यादव जाति की है। अभी तक यादवों के बीच लालू प्रसाद यादव अथवा मुलायम सिंह यादव का प्रभाव देखने को मिलता था। यादव एकजुट होकर सपा और राजद के पक्ष में मतदान करते थे। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डॉक्टर मोहन यादव को चयन करके 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए लालू यादव और अखिलेश यादव के लिए कड़ी चुनौती खडी कर दी है।

यादव वोट तक पहुंचाने का नया रास्ता खोला

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के अड़ जाने के कारण राजस्थान में बाबा बालक नाथ को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सका। ऐसी स्थिति में केन्द्रीय हाई कमान ने मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना कर यादव वोट तक पहुंचाने का नया रास्ता खोल लिया है। 

डॉक्टर मोहन यादव का नाम तक नहीं था

विधायक दल की बैठक शुरू होने तक मुख्यमंत्री पद के लिए कहीं से कहीं तक डॉक्टर मोहन यादव का नाम नहीं था। मुख्यमंत्री पद के लिए जो नाम चल रहे थे, उनके बीच में आपस में समन्वय नहीं हो पाने के कारण केन्द्रीय हाई कमान की इच्छा के अनुरूप हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डॉ. मोहन यादव का नाम प्रस्तावित किया। डॉ. मोहन यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय  नेतृत्व  का आशीर्वाद प्राप्त होने के कारण सभी लोगों ने उनका समर्थन किया।

Share this:

Latest Updates