Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं का सम्मान : राजेश कुमार

National: नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं का सम्मान : राजेश कुमार

National news, nari Shakti vandan adhiniyam  2023 : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के बाद पास हो गया। जिस पर “भारतीय जन जागरूकता पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कमल और राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के प्रभारी राजेश कुमार ने उक्त बिल के पास होने पर सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नें महिलाओं के प्रति हमेशा से ही अच्छा सोचा है और जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया हैं। 

महिलाओं के प्रति केंद्र सरकार की सोच सकारात्मक

उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन, महिला शक्ति केंद्र, सुकन्या समृद्धि योजना और अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच और दूरदर्शिता को दर्शाता हैं। महिलाओं में उक्त बिल के पास होने से खुशी की लहर हैं। यह केंद्र सरकार के तरफ से किया गया सराहनीय कार्य है। इसके लिए पंकल कमल व राजेश कुमार एंव “भारतीय जन जागरूकता पार्टी” के तरफ से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया और इसे एक नेक पहल बताया। जो महिलाओं के हित में एक जनकल्याणकारी बिल साबित होगा।

Share this:

Latest Updates