Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : मौसम का कहर, 6 राज्यों में 24 घंटे में निगल गया 41 जिंदगियां, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और …

Tragedy : मौसम का कहर, 6 राज्यों में 24 घंटे में निगल गया 41 जिंदगियां, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और …

National News : देश के कई राज्यों में मौसम का कहर जनजीवन पर टूट रहा है। भयंकर तबाही मचा रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 24 घंटे से हो रही भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने के कारण 22 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 13 लापता हैं। झारखंड में बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग नदियों की तेज धाराओं में बह गए। उत्तर प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में यह आंकड़ा 2 और ओडिशा में 6 पर है। 

शिक्षण संस्थान और ट्रेन सेवाएं ठप

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ट्रेन सेवा ठप हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शनिवार को बताया कि सबसे अधिक नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में हुआ है। कई सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गईं हैं। मंडी जिले में लगातार बारिश के कारण शनिवार को स्कूल बंद रहे। सड़क किनारे खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हमीरपुर में आई बाढ़ के बाद फंसे 22 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। सुबह कांगड़ा जिले में चक्की पुल के ढह जाने के बाद जोगिंदर नगर और पठानकोट मार्ग के बीच ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई है।

ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में बाढ़ का खतरा

ओडिशा के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार रात भारी बारिश होने के कारण कई नदियों के उफनाने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राज्य महानदी के किनारे पहले ही बाढ़ की मार झेल रहा है। जहां 500 गांवों में लगभग चार लाख लोग फंसे हुए हैं। ओडिशा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बीके मिश्रा ने शनिवार को कहा कि बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज में शुक्रवार रात भारी बारिश हुई है। इसके बाद सुवर्णरेखा, बुधबलंग, वैतरणी और सालंदी में जल स्तर पर नजर रखी जा रही है। खबर है कि राज्य में बारिश के चलते 6 लोगों की मौत हुई है।

Share this:

Latest Updates