Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में रह रही थी यह चीनी महिला, दिल्ली पुलिस ने किया Arrest, संदिग्ध हाव भाव को देखते हुए…

बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में रह रही थी यह चीनी महिला, दिल्ली पुलिस ने किया Arrest, संदिग्ध हाव भाव को देखते हुए…

National News, New Delhi, Chinese Woman in Guise of Buddha Beggar, Caught by Delhi police : दिल्ली के मजनूं टीला इलाके से चीनी महिला को Arrest किया गया है। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आई चीनी महिला बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में राजधानी में रह रही थी। महिला का नाम काय रुओ है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यह कार्रवाई महिला के संदिग्ध हाव भाव को देखते हुए की है। पुलिस को शक है कि महिला भारत में जासूसी के लिए आई थी।

नेपाली नागरिक बनकर दिल्ली में रह रही थी महिला

पुलिस के मुताबिक महिला नेपाली नागरिक बनकर दिल्ली में रह रही थी। उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में उसके और कितने साथी हैं।

2019 में चाईनीज पासपोर्ट पर आई India 

FRRO के मुताबिक महिला 2019 में चाईनीज पासपोर्ट पर भारत आई थी। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मारने की फिराक में थे। महिला इंग्लिश ,चीनी और नेपाली भाषा जानती है। महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates