Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Gang-rape : इन 5 दरिंदों ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, मामला दर्ज होने के बाद 4 को पुलिस ने दबोचा

Gang-rape : इन 5 दरिंदों ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, मामला दर्ज होने के बाद 4 को पुलिस ने दबोचा

National News, New Delhi, Gaziabad, 5 Persons Gangraped Woman Of 40 Years, 4 Arrested  : दिल्ली से लगे गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 साल की एक महिला को 5 दरिंदों ने मिलकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में रॉड डालने की घटना भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी विवाद है और दोनों पक्षों का कोर्ट में केस चल रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अब तक 4 लोगों को हिरासत में लिया है। 

5 लोगों ने दो दिन तक किया गैंगरेप  

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- दिल्ली की महिला गाजियाबाद से देर रात जब लौट रही थी, तभी उसे कुछ लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। उसे जब सड़क किनारे से उठाया गया, तब भी रॉड उसके अंदर थी। वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

रॉड वाली बात से पुलिस का इनकार  

हालांकि, स्वाति मालीवाल के इन आरोपों पर गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने और बोरे में बंद करने की बात झूठी है। पुलिस के मुताबिक, टंग क्लीनर जरूरी मिला है, लेकिन रॉड वाली बात गलत है। फिलहाल पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

इन 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बता दें कि एफआईआर में नामजद आरोपियों के नाम दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब हैं। गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को पहले से जानते हैं और आपस में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला का सुसराल शहादरा के दुर्गापुरी में है। वहीं की प्रॉपर्टी है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। 

18 अक्टूबर की सुबह की घटना 

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को सुबह करीब 3:30 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को UP-112 के माध्यम से जानकारी मिली कि आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। पूछताछ में महिला ने बताया की वो दिल्ली के नंद नगरी की रहने वाली है। एक दिन पहले गाजियाबाद में अपने भाई के घर बर्थडे मनाने आई थी। जब भाई ने उसको वापस छोड़ा, तो वहां से कुछ लोग उठा ले गए, जो उसके परिचित ही हैं।

Share this:

Latest Updates