Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सुबह में पिता को नमन और शाम में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, राहुल ने RSS और BJP की सोच को बताया खतरनाक

सुबह में पिता को नमन और शाम में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, राहुल ने RSS और BJP की सोच को बताया खतरनाक

National News  : कांग्रेस ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदुर में सुबह में अपने पिता देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन किया और शाम में इस यात्रा का आगाज किया। इसके ठीक पहले एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने RSS और BJP की सोच को राष्ट्र के लिए खतरनाक बताया। 

योगेंद्र यादव ने भी सभा को किया संबोधित

राहुल ने कहा- एक व्यक्ति के हाथों में करोड़ों लोगों का भविष्य है और वे इसे संवारने की बजाय विपक्ष को ED और CBI का डर दिखा रहे हैं। हम फिर गुलामी के दौर में जा रहे हैं। पहले एक ईस्ट इंडिया कंपनी देश पर राज करती थी, अब 3-4 कंपनियां ये काम कर रही हैं। बीजेपी सरकार की सोच अंग्रेजों जैसी है। राहुल के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और योगेंद्र यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

राहुल के संबोधन के मुख्य बिंदु

राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, लाखों लोग आज भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं। लाखों लोगों को लगता है कि भारत को एक साथ लाने के लिए कुछ करने की जरूरत है।

1. भारत में सबसे बड़ा आर्थिक संकट: 

भारत अपने अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट के साथ-साथ अब तक की सबसे अधिक बेरोजगारी दर का सामना कर रहा है। देश आपदा की ओर बढ़ रहा है। बीजेपी सरकार किसानों, मजदूरों और छोटे-मध्यम वर्ग के कारोबारियों को सिस्टेमेटिकली बर्बाद कर रही है।

2. लोगों की आवाज कुचली जा रही: 

लोगों को एक साथ लाना महत्वपूर्ण है। सुनिश्चित करें कि वे एकजुट हैं। यही है भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य। भारत जोड़ाे यात्रा का उद्देश्य भारत के लोगों को सुनना है, हम नहीं चाहते कि भारत के लोगों की आवाज को कुचला जाए।

3. हर इंस्टीट्यूट पर RSS-BJP के हमले: 

आज हर एक इंस्टीट्यूट पर RSS-BJP के हमले हो रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे भारत को धर्म और भाषा के आधार पर बांट सकते हैं। इस देश को विभाजित नहीं किया जा सकता है, यह हमेशा एकजुट रहेगा।

4. कुछ बिजनेस देश को नियंत्रित कर रहे: 

मुट्ठी भर बड़े बिजनेस आज देश को नियंत्रित कर रहे हैं, पीएम उनके समर्थन के बिना एक दिन भी सर्वाइव नहीं कर सकते हैं। प्रधानमंत्री बड़े कारोबारियों की मदद के लिए नीतियां लाते हैं, जो उनकी मदद करती हैं। डिमॉनेटाइजेशन, जीएसटी, कृषि कानून सभी उनकी मदद के लिए बनाए गए थे।

सोनिया गांधी का संदेश 

कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यह परिवर्तनकारी पल है। विश्वास है कि हमारे संगठन का कायाकल्प होगा। मैं प्रतिदिन विचार और आत्मा से यात्रा में भाग लूंगी। मेडिकल जांच के कारण फिलहाल मैं मौजूद नहीं हूं।

372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही कांग्रेस

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक जाएगी। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है।

Share this:

Latest Updates