Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tug of Politics : BJP धीरे-धीरे JDU को दे रही बड़े झटके, जानिए अब क्या हुआ…

Tug of Politics : BJP धीरे-धीरे JDU को दे रही बड़े झटके, जानिए अब क्या हुआ…

National News, Tug of Politics  : सिर्फ कुछ वक्त पहले से हिंदुस्तान की सियासत की रंगत नया मोड़ ले चुकी है। एक और राहुल गांधी अपनी पदयात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं, तो दूसरी ओर बिहार के चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार करीने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारीक चुनौती दे रहे हैं। इसका एहसास BJP और RSS को गंभीरता से हो रहा है। इसी गंभीरता के नजरिए से बीजेपी धीरे-धीरे जेडीयू को बड़े-बड़े झटके दे रहे है। 

नीतीश कुमार को यह तीसरा झटका

भाजपा ने नीतीश कुमार को अब तीसरा झटका दिया है। दादरा और नगर हवेली व दमन दीव में एक दर्जन से ज्यादा जेडीयू नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश और मणिपुरी में कई जेडीयू नेताओं ने भाजपा का साथ पकड़ा था। इसके साथ ही यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में स्थानीय निकायों के कई चुने हुए सदस्यों ने जेडीयू का साथ छोड़ दिया और औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।

16 जेडीयू नेता भाजपा में शामिल

भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यहां 16 जेडीयू नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। जेडीयू की पूरी इकाई का ही भाजपा में विलय हो गया। वैसे बात करें जेडीयू की तो बिहार के अलावा इसकी चुनावी उपस्थिति किसी राज्य में नहीं है। मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जो इक्का-दुक्का विधायक थे, वे भी भाजपा में शामिल हो गए।  नीतीश कुमार की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। वह विपक्षी एकता के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates