Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में 96 परसेंट प्रतिनिधियों ने की वोटिंग, रिजल्ट 19 को, खड़गे और थरूर में…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में 96 परसेंट प्रतिनिधियों ने की वोटिंग, रिजल्ट 19 को, खड़गे और थरूर में…

National News, Voting For Congress President, Result on 19 0ctober : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे वोटिंग समाप्त हो गई। ग्रैंड ओल्ड पार्टी में शीर्ष पद के लिए नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दावेदारों में दो नाम हैं- शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे का। दोनों ही खुद की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। थरूर और खड़गे में से एक सोनिया गांधी की जगह लेगा, जो वर्तमान में अंतरिम अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि  कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए दो दशक से अधिक समय के बाद चुनाव हुए हैं।

पार्टी मुख्यालय में सबसे पहले चिदंबरम ने की वोटिंग

पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने मतदान किया।

87 प्रतिनिधियों ने एआईसीसी दिल्ली में किया मतदान

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि आज 9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। कुल मिलाकर, सभी राज्यों में 96% मतदान हुआ। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 3 मतपेटियां प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा, 87 लोगों ने एआईसीसी, दिल्ली में मतदान किया।

10 बजे से शुरू हुई वोटिंग

चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। गांधी परिवार के सदस्यों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) सहित कई कांग्रेस नेताओं ने थरूर या खड़गे को अगले पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गांधी परिवार के अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी वोट डाला। मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। 

राहुल गांधी ने कर्नाटक में की वोटिंग

राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित कंटेनर वाले विश्राम शिविर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनके साथ वहां उन 40 नेताओं ने भी मतदान किया, जो उनके साथ इस यात्रा में ‘भारत यात्री’ हैं।

137 साल के इतिहास में छठी बार वोटिंग

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए साल 2022 में चुनाव हो रहा है। 

Share this:

Latest Updates