Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: हरिद्वार से एसटीएफ ने गैंगस्टर अर्श डाला के सहयोगी सुशील को किया गिरफ्तार

National: हरिद्वार से एसटीएफ ने गैंगस्टर अर्श डाला के सहयोगी सुशील को किया गिरफ्तार

Haridwar news, National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : रंगदारी के मामले में आरोपित गैंगस्टर अर्श प्रीत उर्फ अर्श डाला के सहयोगी सुशील कुमार को उत्तराखंड एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर अर्श डाला को एनआईए ने आतंकी घोषित किया है। हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र से सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया। अर्श डाला इस समय कनाडा में रहता है। अर्श डाला (डल्ला) पंजाबी संगीत उद्योग जगत के सेलिब्रिटी की हत्या कराना चाहता था। इसका मुख्य शूटर राजप्रीत उर्फ राजा बम को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद सुशील तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो गया।

सुशील कुमार ने ही अर्श डाला से धमकी दिलवाई

सुशील कुमार ने ही अर्श डाला से धमकी दिलवाई थी। उत्तराखंड एसटीएफ ने बताया कि हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने में कुख्यात अपराधी अर्श डाला और उसके सहयोगियों पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। तभी से सुशील की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही थी।

Share this:

Latest Updates