प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की तीसरी वर्षगांठ पर इंदौर के आयोजन में शामिल हुए झारखंड से मत्स्य निदेशालय के अधिकारी व मत्स्य कृषक
Jharkhand news, Indore news, Indore update, Jharkhand update, Dhanbad news, Dhanbad update, Dhanbad latest news, Jharkhand latest news : मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (मत्स्य पालन विभाग), भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व विभागीय संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता, निदेशक मत्स्य, डॉ.एच एन द्विवेदी, मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने किया। साथ ही, इस समारोह में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना से लाभान्वित मत्स्य कृषक रूपम गंझ जिला-हजारीबाग, गुडडू बैठा, रोधी एवं कलेश नायक, रांची प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। समारोह में केन्द्रीय मंत्री पुरूषोतम रूपाला ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने हेतु आत्मनिर्भर भारत की योजनाओं का लाभ लिया जाये। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंर्तगत मत्स्य पालन में वैज्ञानिक पद्धति अपना कर अधिकतम मत्स्य उत्पादन के रिकार्ड स्तर तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। आरएएस बायोफ्लोक, केज कल्चर आदि नई तकनीक से मछली उत्पादन अधिक से अधिक प्राप्त करने की योजना मूर्त रूप ले रही है। विगत तीन वर्षों में तकरीबन अतिरिक्त तीन लाख टन मत्स्य उत्पादन में वृद्धि पूरे देश में हुई है।
झारखंड के सभी जिलों के मत्स्य पदाधिकारी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े
मत्स्य प्रभाग, झारखंड के सभी जिलों के जिला मत्स्य कार्यालय इस कार्यक्रम में वर्चुअल मोड से जुड़ कर कार्यक्रम में भाग लिये। मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र रांची में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 मत्स्य कृषक एवं विभागीय पदाधिकारी वर्चुवल मोड से जुड़कर कार्यक्रम में भाग लिये। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तीन वर्षों की उपलब्धियों तथा आगे के लक्ष्य पर परिचर्चा की गयी। पीएमएमएसवाई के लाभुकों के सफलता की कहानियां दिखायी गयीं तथा कई राज्यों के लाभुकों से केन्द्रीय मंत्री द्वारा सीधे वार्ता की गयी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का वृहत प्रचार प्रसार आउटरीच प्रोग्राम एवं गोष्ठियों के आयोजन पर परिचर्चा की गयी। इस योजना को सफल बनाने में झारखंड सरकार का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा है। यह योजना झारखंड के हर जिले मत्स्य कृषकों को मिला है। इस योजना को सफल बनाने के लिये सरकार सरकार आपके द्वार की तरह कार्य किया गया है। इस अवसर पर मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, धुर्वा में संयुक्त मत्स्य निदेशक, मनोज कुमार, रवि रंजन, उप मत्स्य निदेशक, संजय गुप्ता, उप मत्स्य निदेशक, मरियम मुर्मू, उप मत्स्य निदेशक, शम्भु प्रसाद यादव, उप मत्स्य निदेशक तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी रांची अरूप चौधरी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




