Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NATURAL CALAMITY : मेघालय में भारी बारिश, सात जगह भूस्खलन, दो लोगों की मौत

NATURAL CALAMITY : मेघालय में भारी बारिश, सात जगह भूस्खलन, दो लोगों की मौत

लगातार भारी बरसात की वजह से मेघालय में करीब सात जगह हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। बड़े पैमाने पर दुकान और मकान, वाहनों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान हुआ है। राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिला के मावक्यानरू ब्लॉक के मावलत गांव में सोमवार को भूस्खलन में 14 वर्षीय किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

मृतकों की हुई पहचान

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मृतकों की पहचान मावलत गांव के रोहित शियार (14) और मावकरिया गांव के दिलिबोन तांगसांग (35) के रूप में हुई है। उम्बलाई गांव में हुए भूस्खलन में दो घर और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त घरों में से एक क्रो शियार का है। क्रो शियार का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फ्रांगकी खोंगजोह का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। भूस्खलन से संगूर खोंगजोह और सोंटी मैरी खोंगजोह की दुकानें भी प्रभावित हुईं।

सड़क क्षति ग्रस्त स्त, वाहन वहा

सूबे में तीसरा भूस्खलन थंगबनाई-मावलिनगोट में हुआ है। इस वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। एक वाहन बह गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मलबा हटाने के लिए तैनात किया गया है। लिंगशिंग गांव में हुए भूस्खलन में पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आई महिला हमीना को मामूली चोट आई है। लामाली क्वार्टर के पास वहुमखरा नदी के पास हुए भूस्खलन में सड़क का एक हिस्सा बह गया। मावसिनराम ब्लॉक के तहत मावफलांग बलाट रोड पर 33 किलोमीटर के स्थान पर भूस्खलन के बाद आए मलबे को सड़क से हटा दिया गया है। वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है।

वाहन में सवार सभी को सुरक्षित निकाला

इधर, शिलांग-दावकी रोड (एनएच-40) पर हुए भूस्खलन में हाइवे का एक हिस्सा सैतबकोन गांव के ऊपर एक जगह पर धंस गया है। यहां एक वाहन फंस गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और वाहन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों में फंसे छात्रों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस सहायता कर रही है। हाइवे की मरम्मत की जा रही है। सड़क से मलबा हटा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग और आधारभूत ढांचा विकास निगम को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमों को स्टैंडबाय पर रखने का निर्देश दिया गया है। सातों स्थानों पर हुए नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी पहुंच रहे हैं। प्रभावित परिवारों को प्रशासन खाद्यान्न, कंबल आदि उपलब्ध करा रहा है।

Share this:

Latest Updates