Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Naxal Attack, Breaking : सुरक्षा कर्मियों पर नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ Firing, दो जवान शहीद

Naxal Attack, Breaking : सुरक्षा कर्मियों पर नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ Firing, दो जवान शहीद

Chhattisgarh Breaking News, Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अज्ञात नक्सलियों द्वारा सोमवार को फायरिंग की खबर आ रही है। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। नक्सलियों के हमले में दो जवान हेड कांस्टेबल राजेश सिंह और उसके साथी बी/डब्ल्यू चंदसूरज शहीद हो गए। राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि राजनांदगांव में नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर करीब 20 राउंड फायरिंग की। इस दौरान राजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथी पुलिसकर्मी चंदसूरज घायल हो गए और उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी अभिषेक मीणा ने कहा है कि आईटीबीपी और डिस्ट्रिक्ट फोर्स की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं और नक्सलियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

लंबे समय तक चलती रही मुठभेड़

राजानंदगांव के बोरतलाब-गोंदिया बार्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कहा जा रहा है कि सोमवार की सुबह 5 से 6 बजे के करीब घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। नक्‍सलियों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वाहनों में आग लगा दी है। मुठभेड़ की यह घटना बोरतलाब थाना के बोरतलाब-गोंदिया बार्डर पर हुई जो छत्‍तीसगढ़-महाराष्‍ट्र का सीमावर्ती इलाका है।

Share this:

Latest Updates