Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लातेहार में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

लातेहार में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार


Latehar News : पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर एक लाख के इनामी माओवादी नक्सली गुलशन उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के हाटा गांव का रहनेवाला है।डीएसपी भरत राम ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गुलशन उरांव मनिका थाना क्षेत्र के कुमण्डीह रेलवे स्टेशन के निकट लेवी वसूलने के लिए आया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गयी और नक्सली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी।

गिरफ्तार नक्सली गुलशन मनिका के टाटा गांव का रहनेवाला है


पुलिस जैसे ही वहां पहुंची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, तो पता चला कि गिरफ्तार किया गया नक्सली गुलशन उरांव है, जो मनिका थाना क्षेत्र के टाटा गांव का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का मुख्य काम संगठन के नाम पर धमकी देना और लेवी वसूलना था। इसकी गिरफ्तारी से माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी शशि कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही।

Share this:

Latest Updates