Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद

पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद

Palamu News : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया। यह मुठभेड़ सोमवार देर शाम शुरू हुई और मंगलवार की सुबह तक इलाके में गोलीबारी होती रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
पुलिस ने इस दौरान नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां का शव बरामद किया है। मौके से एक एसएलआर बरामद हुई। मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की सूचना है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और अन्य पुलिस अधिकारी सुबह 05 बजे से इलाके में कैम्प कर रहे हैं। बताया जाता है कि मुठभेड़ के समय इनामी माओवादी नितेश के दस्ते में करीब छह कैडर थे। दस्ते में 10 लाख का इनामी संजय गोदराम भी है। पिछले डेढ़ दशक से नितेश यादव झारखंड और बिहार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

Share this:

Latest Updates