Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने की पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष की हत्या

गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने की पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष की हत्या


Mumbai News: गढ़चिरौली जिले में स्थित कियार गांव के समीप जंगल में बीती रात नक्सलियों ने पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव मडावी (45) की हत्या कर दी और शव के पास पर्चा छोड़ कर फरार हो गये। सुखदेव मडावी का शव रविवार को सुबह गांव के पास पुलिस ने बरामद किया है। शव के पास छोड़े पर्चे में दावा किया गया है कि मृतक पुलिस का खबरी था। पुलिस ने शव के पास मिले नोट के आधार पर जांच शुरू करके क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने मीडिया को दी जानकारी
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने मीडिया को बताया कि एक फरवरी की रात तीन नक्सलियों ने पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुखदेव मडावी को क्यार गांव से उठा लिया और जंगल में ले गये। उन्होंने वहीं उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव के पास छोड़े गए पर्चे में दावा किया गया है कि सुखराम मडावी पुलिस का मुखबिर था। रविवार को सुबह कियारी गांव वालों ने जंगल में सुखराम मडावी का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि इस क्षेत्र में माओवादी कम्पनी नं. 8 सक्रिय है, जिसके तीन लोगों ने यह कृत्य किया होगा। पिछले कुछ वर्षों में पुलिस ने इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें कई हिंसक माओवादी मारे गये हैं और कुछ ने समर्पण भी किया है।

Share this:

Latest Updates