Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नायब सैनी ही रहेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, शपथ आज

नायब सैनी ही रहेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, शपथ आज

Haryana news : हरियाणा में नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। विधायक कृष्ण बेदी ने नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनिल विज और आरती राव ने समर्थन किया। फिर सभी विधायकों ने सैनी के नाम पर सहमति दे दी।

इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने नायब सैनी के सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की। शाह ने कहा कि हरियाणा की स्थापना से लेकर अब तक कोई भी पार्टी लगातार तीसरी बार सफल नहीं रही है। युवा नायब सैनी के नेतृत्व में हम तीसरी बार चुनाव जीत पाए हैं। शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।

इसके बाद नायब सैनी ने अमित शाह के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन का पत्र सौंपा। गुरुवार को 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें प्रधांत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीती थीं।

सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले 24 हजार युवाओं को नौकरी देंगे उसके बाद शपथ ग्रहण करेंगे। सैनी ने एक्स पर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने संकल्प लिया था शपथ बाद में लूंगा पहले 24 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग दूंगा। वादे को पूरा करते हुए कल नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा जो कहती है वह करती है।”

Share this:

Latest Updates