Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जगन्नाथ मंदिर, की पूजा-अर्चना और खुद झाड़ू भी लगाई

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जगन्नाथ मंदिर, की पूजा-अर्चना और खुद झाड़ू भी लगाई

National Democratic Alliance (NDA) की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद वह और अधिक चर्चा में आ गई हैं। जीतने पर वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 22 जून को उन्होंने ओडिशा के मयूरभंज स्थित रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं पहले उन्होंने यहां मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई, उसके बाद मत्था टेका। इसके बाद वे आदिवासी पूजा स्थल जहिरा भी पहुंचीं। उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। 

ANI ने पोस्ट किया वीडियो और तस्वीरें

 न्यूज एजेंसी ANI ने द्रौपदी मुर्मू के वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें दिख रहा है कि एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित शिव मंदिर में पहुंचीं। यहां उन्होंने खुद झाड़ू से मंदिर की साफ-सफाई की और इसके बाद पूजा-अर्चना की। द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्हें मंदिर के आंगन में झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है।

‘आश्चर्यचकित और खुश हूं’

अपनी उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद रायरंगपुर में अपने आवास पर मुर्मू ने मीडिया से कहा, ‘मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं। मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने आदिवासी महिला का चयन कर भाजपा के नारे ‘सबका साथ सबका विश्वास’ को सिद्ध कर दिया है।

Share this:

Latest Updates