Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए एनडीए की जीत जरूरी : शिवराज

झारखंड में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए एनडीए की जीत जरूरी : शिवराज

• चुनाव प्रभारी ने प्रत्याशियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की बात, जीत की रणनीति पर हुई चर्चा

Ranchi News : झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रत्याशियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार सुबह आठ बजे चर्चा की। इस दौरान शिवराज सिंह ने सभी प्रत्याशियों से विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
शिवराज ने कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी के नेतृत्व में राज्य बनाया, तो इसे बचाने और संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्हाेंने कहा कि रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा नारा नहीं, संकल्प है। उन्होंने स्थानीय मुद्दों, रोजगार, महिला अपराध जैसे गम्भीर विषयों पर फोकस कर विरोधियों को घेरने और प्रदेश में गठबंधन की सरकार के घोटालों, भ्रष्टाचार और नाकामियों को जनता के बीच पहुंच कर उजागर करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

हिमंता ने कहा- जनता एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने को है तैयार


प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में जनता एनडीए गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनाने को तैयार बैठी है। प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों के साथ प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायें। प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम हमारे लिए उपयोगी है। हम सभी को साथ लेकर चलें और एक बड़े लक्ष्य को साकार करें।

जनता मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है: बाबूलाल


प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की उम्मीदों को सभी प्रत्याशी जनता की उम्मीद बनायें। आज जनता पार्टी से आगे है। भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्हाेंने कहा कि हम सब जनता के दरवाजे तक जायें। जनता का आशीर्वाद प्राप्त करें। जनता मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है। मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है। उन्हाेंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने जो ट्रेलर इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों को दिखाया है, उसकी पूरी फिल्म विधानसभा चुनाव में सामने आयेगी।
बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी सम्बोधित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Share this:

Latest Updates