Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गांधी जी के दर्शन को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता : गजेंद्र सिंह शेखावत

गांधी जी के दर्शन को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता : गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने राजघाट स्थित गांधी दर्शन में महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेल कोच का उद्घाटन किया

New Delhi news: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी दर्शन में महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेल कोच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि गांधी जी के जीवन में बदलाव लाने वाली घटना से संबंधित इस रेल कोच का नवीनीकरण उनके के दृष्टिकोण को समझाने के उद्देश्य से किया गया है। यह रेल कोच महात्मा गांधी की यात्रा और उनकी स्थायी विरासत को याद करने में एक ऐतिहासिक क्षण है। हम सभी को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके दर्शन को अपने में उतारने की आवश्यकता है।

शेखावत ने कहा कि महात्मा गांधी की भारतीय उपमहाद्वीप में थर्ड क्लास रेलवे कंपार्टमेंट में शुरूआती यात्राएं भारत की उनकी समझ और एकजुट राष्ट्र के उनके दृष्टिकोण को आकार देने में महत्वपूर्ण थीं। इन यात्राओं ने गांधी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से जुड़ने, उनके संघर्षों को समझने, सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के दर्शन को विकसित करने, राष्ट्र को एकजुट करने की आवश्यकता का एहसास हुआ। इस प्रकार रेलवे एक अखंड, समावेशी भारत का ताना-बाना बुनने के उनके मिशन का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया।

रेल मंत्रालय ने संस्कृति मंत्रालय को एक रेल कोच भेंट किया है, जिसमें महात्मा गांधी की यात्राओं को लेकर एक प्रदर्शनी लगाई गई है। गांधी दर्शन में रखे गए रेलवे कोच में गांधी की यात्रा और साथी यात्रियों के साथ बातचीत को दशार्ती मूर्तियों से समृद्ध है, जो आगंतुकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। प्रदर्शनी संग्रहालय का केंद्र बिंदु बनने के लिए तैयार है।

Share this:

Latest Updates