Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेजा हरकतों से बाज नहीं आ रहा पड़ोसी: भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान ने सीमा पर बनाई सुरंग, जवानों में खोज निकालना

बेजा हरकतों से बाज नहीं आ रहा पड़ोसी: भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान ने सीमा पर बनाई सुरंग, जवानों में खोज निकालना

भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने और यहां अशांति फैलाने का कोई भी मौका पाकिस्तान नहीं छोड़ रहा है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग को बीएसएफ के सतर्क जवानों ने खोज निकाला है। जम्मू के सुंजवां में दो आत्मघाती आतंकियों के मारे जाने के बाद से जारी अभियान के दौरान सतर्क बीएसएफ के जवानों ने बुधवार शाम सांबा के चक्क फकीरा की अग्रिम चौकी के समीप खोदी गई एक सुरंग को खोज निकाला। 

घास डालकर छिपा रखा था सुरंग को

इस सुरंग को घास से छिपाया गया था। जम्मू संभाग में पिछले नौ वर्षों के दौरान अब तक सीमा पर 10 सुरंगें बनाकर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश की गई है। बीएसएफ के डीआईजी एसपीएस संधु का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक जांच के दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक सुरंग है जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी है। उन्होंने कहा कि अंधेरे के कारण सही तरीके से इसकी जांच नहीं की जा सकती है। ऐसे में अब गुरुवार सुबह ही सुरंग की जांच की जाएगी।

Share this:

Latest Updates