Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कल हो सकती है राजस्थान के नये सीएम की घोषणा, नया मोड़ ले सकती है राजस्थान की राजनीति

कल हो सकती है राजस्थान के नये सीएम की घोषणा, नया मोड़ ले सकती है राजस्थान की राजनीति

Kal ho sakti hai Rajasthan ke naye CM ki ghoshna, top national news, top Rajasthan news, Jaipur top news, politics, political news : राजस्थान के नये सीएम की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान विधायक दल की महत्त्वपूर्ण बैठक मंगलवार को होने जा रही है। इस बैठक में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के नाम के ऊपर से पर्दा उठाया जायेगा। इससे पूर्व भाजपा नेता प्रताप सिंह सिंघवी, अजय सिंह किलक, और अंशुमान भाटी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से मुलाकात की। इस मीटिंग में भाजपा के नेता प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भी शामिल थे। 

नया मोड़ ले सकती है राजस्थान की राजनीति

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में वसुंधरा राजे से मिल कर विधायकों ने राजस्थान के राजनीतिक मामलों और सरकारी कार्यों पर चर्चा की। इसके साथ ही आनेवाली बैठक में कैसे हारमनी बनाये रखा जा सकता है, इस पर भी गहन बातचीत हुई। बता दें कि मंगलवार को होने वाली बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के साथ होनेवालीं महत्त्वपूर्ण चर्चाओं के बाद यह मुलाकात राजस्थान की राजनीति में नये मोड़ ले कर आनेवाली है। बैठक से राजस्थान की राजनीति में नयी गतिविधियां आगे बढ़ेंगी और भाजपा के विधायकों के बीच संवाद को मजबूती प्रदान करेगी।

Share this:

Latest Updates