Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NEW DELHI : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर से करोड़ों की चोरी

NEW DELHI : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर से करोड़ों की चोरी

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर के श्री दिल्ली स्थित घर से करोड़ों रुपये की चोरी हो गई है। घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। सोनम कपूर की दादी सास सरला आहूजा ने घर में हुई चोरी की शिकायत तुगलक रोड पुलिस थाने में दर्ज कराई है। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने शनिवार को बताया कि बीते 23 फरवरी को चोरी की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कि 2.4 करोड़ मूल्य की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हुई।

घर में करीब 35 नौकर हैं

दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुगलक रोड थाना पुलिस में मामला दर्ज किया। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्य की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इस घर में सोनम की दादी सास सरला आहूजा अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। घर में करीब 35 नौकर हैं, जो घर का सारा काम करते हैं। पुलिस अब इन सभी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा मुंबई में हैं।

Share this:

Latest Updates