Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और मॉस्को से दिल्ली पहुंचते ही एरोप्लेन में बम की खबर ने मचाया हड़कंप, तुरंत रेस्क्यू टीम पहुंची…

… और मॉस्को से दिल्ली पहुंचते ही एरोप्लेन में बम की खबर ने मचाया हड़कंप, तुरंत रेस्क्यू टीम पहुंची…

Aeroplane, Moscow, Delhi, Bomb : दिल्ली एयरपोर्ट पर 14 अक्टूबर की सुबह मॉस्को से दिल्ली आए एरोप्लेन में बम की खबर ने हड़कंप मचा दिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू टीम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से उतार लिया गया है। फिलहाल, उनके सामान और प्लेन की तलाशी ली जा रही है।

 सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को देर रात सूचना मिली कि मॉस्को से शुक्रवार अल सुबह करीब 3:20 बजे दिल्ली आ रही फ्लाइट नंबर SU 232 में बम है। इसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर तैनात किया गया। विमान की रनवे 29 पर लैंडिंग करवाई गई। पहले सभी यात्रियों, फिर क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। विमान की चेकिंग की जा रही है। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान में बम होने की खबर किसने दी, इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने अभी कुछ नहीं बताया है।

Share this:

Latest Updates