Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ब्रिटेन की महिला को देख बेकाबू हुआ नई दिल्ली का कैब ड्राइवर, रास्ते में करने लगा छेड़छाड़, इसके बाद…

ब्रिटेन की महिला को देख बेकाबू हुआ नई दिल्ली का कैब ड्राइवर, रास्ते में करने लगा छेड़छाड़, इसके बाद…

भारत की राजधानी नई दिल्ली में कैब ड्राइवर द्वारा विदेशी महिला से गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के धौलपुर में एक कैब ड्राइवर ब्रिटेन की महिला की सुंदरता को देख बेकाबू हो गया। वह उससे गंदी हरकत करने लगा। इससे विदेशी महिला आक्रोशित हो गई। उसने डायल 112 पर फोन करके कैब ड्राइवर के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। रिपोर्ट दर्ज करवाने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

अपने दोस्त के साथ भारत भ्रमण आई है ब्रिटिश महिला

बता दें कि ब्रिटेन निवासी 23 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से लंदन की रहने वाली है। ‌वह पेशे से वकील है। ‌ वह अपने दोस्त के साथ भारत भ्रमण पर आई हुई है। वह फरवरी 2023 तक भारत में रहकर यहां के अलग-अलग इलाकों का भ्रमण करेगी। वह राजस्थान के उदयपुर घूमने गई थी। ब्रिटिश महिला अपने साथी के साथ जयपुर से हवाई जहाज के जरिए दिल्ली पहुंची थी। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उक्त महिला ने मोबाइल के जरिए टैक्सी बुक की थी। महिला और उसका दोस्त कैब में सवार होकर साउथ दिल्ली की ओर जा रहे थे। दोनों को एक फाइव फाइव स्टार होटल में जाना था। इस क्रम में कैब ड्राइवर ने 23 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह बार-बार महिला के अंगों को टच कर रहा था। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को 112 पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उक्त कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कैब ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी के रूप में हुई है। वह पिछले 6 माह से नई दिल्ली में कैब चला रहा था।

Share this:

Latest Updates