Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड पहुंचे नये राज्यपाल संतोष गंगवार, दिया गया गार्ड आफ आनर, आज लेंगे शपथ

झारखंड पहुंचे नये राज्यपाल संतोष गंगवार, दिया गया गार्ड आफ आनर, आज लेंगे शपथ

Ranchi news : झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री इरफान अंसारी समेत आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। संतोष गंगवार एयरपोर्ट से सीधे राजभवन गये। राजभवन में भी राज्यपाल का स्वागत किया गया। वह बुधवार को कार्यभार सम्भालेंगे। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत राजभवन वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि संतोष गंगवार आठ बार बरेली से सांसद रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें झारखंड का गर्वनर नियुक्त किया है।

Share this:

Latest Updates