Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

New Leadership : मुकेश अंबानी ने जियो के डायरेक्टर पद से किया रिजाइन, बेटा आकाश अंबानी बना नया चेयरमैन

New Leadership : मुकेश अंबानी ने जियो के डायरेक्टर पद से किया रिजाइन, बेटा आकाश अंबानी बना नया चेयरमैन

Big change in Reliance Group:  रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो टेलीकॉम के डायरेक्टर पद से रिजाइन कर दिया है। उनके बेटे आकाश अंबानी जियो के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। कंपनी के बोर्ड ने आकाश की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जियो देश का लीडिंग 4G टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी ने सेबी को भी इस बदलाव की सूचना भेज दी है।

पिछले साल दिसंबर में कही थी नए नेतृत्व की बात

मुकेश अंबानी ने पिछले साल दिसंबर में कंपनी की लीडरशिप में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए नए नेतृत्व को आगे लाना होगा। उस समय भी कयास लगाए जा रहे थे कि वे जियो की कमान नई पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं। हालांकि, तब उन्होंने इस बदलाव की टाइम लिमिट नहीं बताई थी।

Share this:

Latest Updates