Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NEW RELATION : UPSC टॉपर टीना डाबी ने चुना अपना नया मंगेतर, IAS डॉ. प्रदीप गवांडे से करने जा रहीं…

NEW RELATION : UPSC टॉपर टीना डाबी ने चुना अपना नया मंगेतर, IAS डॉ.  प्रदीप गवांडे से करने जा रहीं…

Union Public Service Commission (UPSC) के 2016 बैच की टॉपर और राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी टीना डाबी ने अपना नया मंगेतर चुन लिया है। पिछली शादी टूटने के बाद वह सुर्खियों में थीं और अब नया मंगेतर चुनने के बाद भी चर्चा में हैं। आईएएस टॉपर होना तो बड़े गौरव की बात है ही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही वह फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी डाॅ. प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों 22 अप्रैल को जयपुर के होटल में शादी करने जा रहे हैं। टीना डाबी की पहली शादी अतहर खान से साल 2018 में हुई थी। यह शादी सिर्फ दो साल तक टिकी।

कौन हैं डॉ. प्रदीप गंवाडे

प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसंबर 1980 को महाराष्ट्र में हुआ। वह चुरू जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। टीना डाबी से वह तीन साल बड़े हैं। उन्होंने 2013 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। महाराष्ट्र के मूल निवासी प्रदीप एक डॉक्टर हैं। यूपीएससी परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करने से पहले उन्होंने एमबीबीसी की डिग्री हासिल की थी। प्रदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक उन्होंने 2013 में यूपीएससी की परीक्षा पास की। वे राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह पुरातत्व एवं संग्रहालय राजस्थान में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।’

Share this:

Latest Updates