Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एनएचएआई ने सड़क निर्माण क्षेत्र में परिसम्पत्ति मुद्रीकरण रणनीति दस्तावेज किया जारी

एनएचएआई ने सड़क निर्माण क्षेत्र में परिसम्पत्ति मुद्रीकरण रणनीति दस्तावेज किया जारी

New Delhi News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को सड़क निर्माण के क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए पहली बार परिसंपत्ति मुद्रीकरण रणनीति दस्तावेज जारी किया। इसका उद्देश्य आॅपरेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग सम्पत्तियों का मूल्य उजागर करना और भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ाना है।
इस रणनीति में एक संरचित ढांचा प्रस्तुत किया गया है जो टोल-आॅपरेट-ट्रांसफर (टीओटी), इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (इनविट्स) और सिक्योरिटाइजेशन मॉडल्स के माध्यम से पूंजी जुटाने के लिए एक मजबूत ब्लूप्रिंट प्रदान करता है। इन उपकरणों ने एनएचएआई को राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के तहत 6,100 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाने में मदद की है। इस रणनीति में तीन मुख्य स्तम्भ हैं, जो सरकारी रोड सम्पत्तियों का मूल्य अधिकतम करने, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निवेशक-सम्बन्धी जानकारी का प्रसार और निवेशक आधार को गहरा करने और हितधारक जुड़ाव को बढ़ावा देने के माध्यम से बाजार विकास पर केन्द्रित हैं।
रणनीति दस्तावेज के विमोचन पर टिप्पणी करते हुए एनएचएआई अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि परिसम्पत्ति मुद्रीकरण का यह अनूठा दृष्टिकोण न केवल वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करता है, बल्कि निजी क्षेत्र के लिए अवसर भी खोलता है, उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाता है और हमारी रोड संपत्तियों की गुणवत्ता और दीर्घायु को बढ़ाता है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, एनएचएआई एसेट मोनेटाइजेशन स्ट्रेटजी भारत सरकार के एसेट्स मोनेटाइजेशन प्लान 2025-30 के तहत उद्देश्य के साथ संरेखित है और एक स्थायी, बाजार-चालित बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण की ओर एक महत्त्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। यह स्ट्रेटजी डॉक्यूमेंट एनएचएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share this:

Latest Updates