Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वासेपुर में एनआईए और एटीएस ने प्रज्ञा केन्द्र संचालक के आवास में की छापेमारी

वासेपुर में एनआईए और एटीएस ने प्रज्ञा केन्द्र संचालक के आवास में की छापेमारी

▪︎ टेरर फंडिंग की आशंका,12 घंटे की जांच के बाद वापस लौटी टीम

▪︎ वासेपुर में लगातार एनआईए व एटीएस की छापेमारी से जिला प्रशासन व पुलिस गम्भीर

Dhanbad News : धनबाद के वासेपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई वासेपुर के जब्बार मस्जिद के पास शाहबाज अंसारी के घर पर की गयी। यह छापेमारी शाम पांच बजे तक चली।

सूत्रों के अनुसार, एनआईए और एटीएस की टीमें सुबह शाहबाज के घर पहुंचीं और विस्तृत तलाशी शुरू की। स्थानीय बैंक मोड़ पुलिस सहयोग कर रही है, लेकिन जांच के लिए केवल एनआईए और एटीएस की टीमें घर के अन्दर मौजूद हैं। जबकि, स्थानीय पुलिस को बाहर तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शाहबाज के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधिकारी कैश काउंटिंग मशीन के साथ घर में दाखिल हुए। लखनऊ से आयी पुलिस टीम भी इस जांच में शामिल है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। शाहबाज अंसारी गोविंदपुर में प्रज्ञा केन्द्र का संचालक है और जमीन का कारोबार भी करता है। जांच में तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद रकम का स्रोत क्या है और क्या इसका किसी बड़े नेटवर्क से सम्बन्ध हैI

गौरतलब है कि तीन महीने पहले भी वासेपुर में एटीएस ने छापेमारी कर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई ने वासेपुर में टेरर फंडिंग की आशंका को और गम्भीर कर दिया है। संदेह है कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन वासेपुर को अपना हब बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे जिला प्रशासन और पुलिस की चिन्ता बढ़ गयी है। छापेमारी के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी और मीडिया को घर के अंदर प्रवेश से रोका गया था। स्थानीय लोग कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक जांच के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है। छापेमारी के बाद टीम ने कुछ भी बताने से इनकार कर किया है।

Share this:

Latest Updates