Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की चंडीगढ़ और अमृतसर में सम्पत्तियां कीं कुर्क

एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की चंडीगढ़ और अमृतसर में सम्पत्तियां कीं कुर्क


New Delhi News : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तानी आतंकी और देश में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की तीन संपत्तियां कुर्क की हैं।
एनआईए के मुताबिक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ विभिन्न छह मामलों की जांच चल रही है। इस सम्बाध में एनआईए ने चंडीगढ़ में तीन संपत्तियां कुर्क की हैं। इसके अलावा अमृतसर एवं पठानकोट में कुछ भूमि कुर्क की गयी है। चंडीगढ़ में कुर्क की गयीं तीन संपत्तियों में एक अपार्टमेंट भी है। इसके अलावा अमृतसर में 46 कनाल और पठानकोट में 11 एवं 13 कनाल भूमि भी जब्त की गयी है। एनआईए ने इस साल 15 अक्टूबर तक कुल 66 मामले दर्ज किये हैं।

गुरपतवंत सिंह के पास वर्तमान में अमेरिका की नागरिकता है


मूल रूप से पंजाब से ताल्लुक रखनेवाले गुरपतवंत सिंह के पास वर्तमान में अमेरिका की नागरिकता है। पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई करने के बाद पन्नू विदेश चला गया था, तभी से वह कनाडा और अमेरिका में रह रहा है। गुरपतवंत सिंह विदेश में रह कर ही खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देता रहता है और समय-समय पर वीडियो जारी कर भारत सरकार के खिलाफ जहर उगलता है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से उसने सिख फॉर जस्टिस संगठन नाम के एक आतंकी संगठन का गठन किया, जिस पर भारत ने 2019 में प्रतिबंध लगा दिया था।
000000000000

Share this:

Latest Updates