Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल गांधी के नजदीकी माने जानेवाले निकेत पटेल भाजपा में शामिल, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस के रुख से नाराज थे

राहुल गांधी के नजदीकी माने जानेवाले निकेत पटेल भाजपा में शामिल, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस के रुख से नाराज थे

National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Surat news, Gujarat news : राम मंदिर मुद़्दे पर उदासीन वाले रुख से कांग्रेस में भगदड़-सी मची है। लोकसभा चुनाव से पूर्व बड़े नेता से लेकर पार्टी के ग्रास रूट लेवल के कार्यकर्ता तक कांग्रेस छोड़ कर केसरिया खेस धारण कर रहे हैं। बुधवार को सूरत में कांग्रेस के सीनियर नेता और राहुल गांधी के नजदीकी माने जानेवाले निकेत पटेल ने भी कांग्रेस छोड़ कर अपने दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।

सूरत शहर कार्यालय में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में निकेत पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा का केसरिया खेस पहन लिया। इस अवसर पर निकेत पटेल ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर मुद्दे पर अपना रुख साफ नहीं कर पायी। राम मंदिर के निर्माण की बात हो या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, इन सभी पर कांग्रेस अपनी बात स्पष्टता से नहीं कह सकी। इसका उन्हें बहुत दुख था। पटेल ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी पहले की तरह ही है। इन सभी बातों को ध्यान में रख कर काफी समय से उनका मन व्यथित था। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुनील पटेल भी भाजपा में शामिल हो गये।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित होकर नये कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जो बोलते हैं, वह करते हैं। देश के लोग उन पर विश्वास करते हैं। पहले देश में परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति थी, लेकिन आज नरेन्द्र मोदी ने देश में विकास की राजनीति स्थापित की है। महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण का काम किया है।

Share this:

Latest Updates