Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नौवां अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन सिलिगुड़ी में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शुभारम्भ

नौवां अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन सिलिगुड़ी में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शुभारम्भ

पश्चिम बंगाल और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी आमंत्रित

Siliguri news: नौवां अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा के विधाननगर स्थित संतोषिनी हाईस्कूल मैदान में 24 और 25 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में पहली बार संथाल सम्मेलन होने जा रहा है। समारोह का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल और सिक्किम के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। सम्मेलन में देश-विदेश के एक हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में भाषा, साहित्य, लिपि, संस्कृति, रीति-रिवाज सहित विभिन्न मामलों पर विचार मंथन किया जायेगा। इस दौरान सभी विषयों पर विचार-मंथन के लिए संथाल समाज के जानकार बुद्धिजीवी आमंत्रित किये गये हैं। सम्मेलन में पद्मश्री जमुना टुडू, चामी मुर्मू, दमयंती बेसरा, आईफा आइकॉन अवार्ड लांगतिती किस्कू तथा दादा साहेब फाल्के अवार्ड डोंगर टुडू को सम्मानित किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates