Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महायुति में मतभेद नहीं, महाराष्ट्र का अगला सीएम आज तय होगा : एकनाथ शिंदे

महायुति में मतभेद नहीं, महाराष्ट्र का अगला सीएम आज तय होगा : एकनाथ शिंदे

▪︎सरकार की मेगा मिनिस्ट्री चाहती है शिवसेना, डिप्टी सीएम, गृह, उद्योग और शहरी विकास की मांग

Mumbai news : महाराष्ट्र में नतीजे आये 08 दिन हो गये हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे का आधिकारिक एलान बाकी है। इस बीच रविवार को एकनाथ शिंदे ने अपने गांव सातारा में प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, “मैं अब ठीक हूं। व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था। महायुति में कोई मतभेद नहीं है। मेरा पूरा समर्थन है। सीएम पर फैसला पीएम मोदी और अमित शाह लेंगे।” इस दौरान उनसे गृह मंत्रालय पर चल रही खींचतान को लेकर तीन बार सवाल किया गया। शिंदे ने कोई जवाब नहीं दिया। 03 दिसम्बर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। हालांकि, शिंदे ने कहा है कि 02 दिसम्बर को सीएम तय हो जायेगा।

पूर्व के सभी 09 विभागों की मांग पर अड़ी है शिवसेना

महाराष्ट्र में अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं हुआ है। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक शिंदे गुट नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद और गृह विभाग समेत पिछली सरकार में खुद के पास रहे सभी 09 विभागों की मांग पर अड़ा है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में अमित शाह के साथ सीएम शिंदे, देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार की जो बैठक हुई थी, उसमें सीएम के लिए किसी नाम की घोषणा या जानकारी नहीं दी गयी। केवल यह संकेत दिया गया था कि सीएम भाजपा से होगा।

भाजपा के प्लान का इंतजार कर रही शिवसेना

सीएम शिंदे सरकार में शामिल होंगे या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है। लेकिन, इंतजार इस बात का किया जा रहा है कि पहले भाजपा सीएम के चेहरे का एलान करे। दिल्ली में बैठक के बाद से शिंदे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गये थे और रविवार को मुम्बई लौट आये हैं।

Share this:

Latest Updates