Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस शासित राज्यों में कोई आर्थिक संकट नहीं : चिदम्बरम

कांग्रेस शासित राज्यों में कोई आर्थिक संकट नहीं : चिदम्बरम

कुरुक्षेत्र की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के दिये बयानों पर कांग्रेस ने किया पलटवार

संविधान संशोधन के लिए लोकसभा व राज्यसभा में भाजपा के पास नहीं है बहुमत

Chandigarh news : पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा है कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां किसी प्रकार का वित्तीय संकट नहीं है। चिदम्बरम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुरुक्षेत्र की रैली में दिये बयानों का जवाब दे रहे थे। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव अभी देश में अभी सम्भव नहीं है। इसके लिए संविधान में तीन संशोधन करने होंगे। इसके लिए भाजपा के पास लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत नहीं है।

कुरुक्षेत्र की रैली में मोदी ने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आर्थिक संकट की बात कहते हुए कांग्रेस की मुफ्त बांटने की नीतियों पर निशाना साधा था।

मोदी हमेशा सही नहीं बोलते

इसका जवाब देने के लिए सोमवार को पी. चिदम्बरम चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस शासित राज्यों में आर्थिक संकट के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मोदी हमेशा सही नहीं बोलते। हर राज्य की स्थितियां अलग होती हैं। साथ ही, आंकड़ों के साथ हरियाणा में बेरोजगारी, कर्ज और किसानों के मुद्दों पर चिदम्बरम ने भाजपा को घेरा है। चिदम्बरम ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर केन्द्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सम्भव नहीं है। इसके लिए कम से कम पांच संवैधानिक संशोधन करने होंगे। इन संवैधानिक संशोधनों के लिए भाजपा के पास न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा में पर्याप्त संख्या है। 

आईएनडीआईए गठबंधन पूरी तरह से एक राष्ट्र-एक चुनाव का विरोध करता है

आईएनडीआईए गठबंधन पूरी तरह से एक राष्ट्र-एक चुनाव का विरोध करता है। मोदी ने कुरुक्षेत्र रैली में आरोप लगाया था कि ‘शाही परिवार’ की मंशा दलितों के आरक्षण खत्म करने की है। इन आरोपों को नकारते हुए चिदम्बरम ने पलट कर सवाल दागा कि हमें आरक्षण क्यों खत्म करना चाहिए। आबादी के अनुसार 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को निश्चित रूप से हटाया जाना चाहिए। हम जातीय जनगणना की बात करते हैं। आरक्षण निश्चित रूप से आबादी के अनुसार होना चाहिए। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उनकी हर बात पर विश्वास नहीं करें।

Share this:

Latest Updates