Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कितना भी अच्छा स्मार्टफोन हो, स्टोरेज का प्रॉब्लम तो आता ही है, मगर आप चाहें तो…

कितना भी अच्छा स्मार्टफोन हो, स्टोरेज का प्रॉब्लम तो आता ही है, मगर आप चाहें तो…

New Delhi news, Technology : हम सामान्य रूप से जानते हैं कि हर स्मार्टफोन का एक स्टोरेज पावर होता है। उसकी निर्धारित कैपेसिटी होती है और वह कैपेसिटी फुल हो जाने पर स्मार्टफोन में स्टोरेज का प्रॉब्लम आता है। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए डाटा डिलीट करना पड़ता है। मगर, अब एक ऐसा सिस्टम आ गया है कि बिना डाटा डिलीट किए हुए आप स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ा सकते हैं।

ऐसा करना सीखें

याद रखिए, अगर आपने फोन की इंटरनल  स्टोरेज में ढेर सारी फोटो और वीडियो सेव कर रखी हैं, तो आप उन्हें  क्लाउड स्टोरेज पर शिफ्ट कर सकते हैं। Google Photos, Dropbox, और iCloud जैसी सेवाएं आपकी मदद कर सकती हैं।

डेटा और ब्राउजर हिस्ट्री को साफ करें

स्समय-समय पर कैशे डेटा और ब्राउजर हिस्ट्री को क्लीन करना जरूरी है। इससे न सिर्फ फोन की स्टोरेज बढ़ेगी बल्कि फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाएगी। आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज ऑप्शन के तहत कैशे क्लीन कर सकते हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में एसडी कार्ड लगाने का विकल्प है, तो आप अतिरिक्त स्टोरेज के लिए एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाई रेजोल्यूशन फोटो और वीडियो न लें

अगर आप अपने फोन से हाई रेजोल्यूशन वाली फोटो और वीडियो लेते हैं, तो यह भी आपकी स्टोरेज को तेजी से भर सकता है। कोशिश करें कि कम रेजोल्यूशन पर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करें, ताकि फाइल का साइज छोटा हो और फोन की स्टोरेज में ज्यादा जगह न घिरे। स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर फोन को ऑप्टिमाइज करना भी स्टोरेज बढ़ाने में मददगार हो सकता है। कई एप्स बैकग्राउंड में चलती रहती हैं और डेटा कंज्यूम करती रहती हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट करने की जरूरत

फोन बनाने वाली कंपनियां समय-समय पर नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स जारी करती हैं। इन अपडेट्स में न सिर्फ नए फीचर्स होते हैं, बल्कि ये फोन की स्टोरेज और परफॉर्मेंस को भी बेहतर करते हैं। इसलिए हमेशा अपने फोन में नए सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें, ताकि फोन के सिस्टम में इम्प्रूवमेंट हो और स्टोरेज का इस्तेमाल बेहतर तरीके से हो सके। फालतू फाइल्स, डुप्लीकेट फोटो और पुरानी डाउनलोड की गई चीजों को हटाना जरूरी है। इससे फोन की स्टोरेज में बढ़ोतरी होगी और फोन की स्पीड भी बढ़ जाएगी।

Share this:

Latest Updates