Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल

दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल

International news :  दो अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को वर्ष 2024 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने माइक्रो आरएनए की खोज की थी। पुरस्कार देने वाली संस्था ने सोमवार को बताया कि वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन ने माइक्रो आरएनए की खोज और जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार जीता है।

चिकित्सा क्षेत्र के लिए नोबेल विजेताओं का चयन स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट मेडिकल यूनिवर्सिटी की नोबेल असेंबली द्वारा किया जाता है। विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) यानी 8.90 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

नोबेल असेंबली ने कहा कि दोनों वैज्ञानिकों ने माइक्रो आरएनए की खोज की है, जो जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है। बयान में कहा गया है कि उनकी खोज यह समझने में महत्वपूर्ण है कि मनुष्य सहित जीव कैसे विकसित होते हैं और कार्य करते हैं। यह एक छोटा अणु है, जो जीन गतिविधि को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share this:

Latest Updates