Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Not So Angry : इतना गुस्सा ठीक नहीं, सिर्फ पत्नी का पैर शरीर में हो गया टच तो पति हो गया आगबबूला, आव न देखा ताव और कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

Not So Angry : इतना गुस्सा ठीक नहीं, सिर्फ पत्नी का पैर शरीर में हो गया टच तो पति हो गया आगबबूला, आव न देखा ताव और कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

Madhya Pradesh latest news : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  के टीकमगढ़ डिस्ट्रिक्ट में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग (75 years old man) ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला का कसूर बस इतना था कि जब वह अपने पति के पास से गुजरी तो उसका पैर पति के शरीर को छू गया। यह बात बुजुर्ग पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी जान ले ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार (husband arrest) कर लिया है।

…और पत्नी ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

आपको बता दें कि यह मामला मध्य प्रदेश अंतर्गत टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र के फटकना हार वाले खेत का है। वहां 75 वर्षीय बुजुर्ग परमलाल अहिरवार ने अपनी पत्नी देवकी बाई (70 साल) के साथ कुएं पर घर बनाकर रह रहा था। बुजुर्ग परमलाल अपने घर के पास बनी पानी की हौदी पर बैठा था। इसी बीच उसकी पत्नी देवकी बाई वहां से गुजरी तो उसका पैर गलती से परमलाल के शरीर को छू गया। इस बात से परमलाल आक्रोशित हो गया और उसने वहीं पास में रखी कुल्हाडी से पत्नी देवकी बाई की गर्दन पर वार कर दिया। इस कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद पुलिस ने पत्नी हंता परमलाल अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

Share this:

Latest Updates