Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना, निर्वाचन मंडल की सूची तैयार

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना, निर्वाचन मंडल की सूची तैयार

New Delhi News: चुनाव आयोग जल्द ही उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अधिसूचना जारी कर सकता है। चुनाव की दृष्टि से आयोग ने निर्वाचन मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। संविधान के अनुच्छेद 66 (1) के तहत उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन मंडल में राज्यसभा के निर्वाचित एवं मनोनीत तथा लोकसभा के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नये उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
आयोग ने कहा है कि अधिसूचना जारी होने के बाद निर्वाचन मंडल की सूची खरीद के लिए आयोग की ओर से बनाये गये काउंटर्स में उपलब्ध होगी।

चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छे द 324 के तहत उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराता है। आयोग ने राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को चुनाव का रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है।

Share this:

Latest Updates