Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिंघम की शृंखला में अब ‘सिंघम अगेन’, पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी रणवीर की दीवानी

सिंघम की शृंखला में अब ‘सिंघम अगेन’, पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी रणवीर की दीवानी

Bollywood news, Bollywood update, Bollywood, Bollywood movie, Bollywood actress, Mumbai update, Mumbai news : सिंघम को मिली अपार सफलता के बाद अब सिंघम की इस शृंखला में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ लेकर आ रहे हैं। फ़िल्म की खासियत की बात करें इस फ़िल्म में रणवीर सिंह की दीवानी दीपिका पादुकोण पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी ने अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर दीपिका के किरदार का रविवार को पहला ‘लुक’ जारी किया है।

सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी है शक्ति शेट्टी

अजय देवगन और रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिंघम अगेन’ में पादुकोण पुलिस अफसर शक्ति शेट्टी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग हाल में ही शुरु हुई है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पादुकोण के किरदार का पहला ‘लुक’ साझा किया और लिखा, ‘हमारे पुलिस जगत की सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी।’

नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी.., और माई लेडी सिंघम’…

रोहित शेट्टी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ”नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी..। हमारे पुलिस जगत की सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से मिलें.., शक्ति शेट्टी.., ‘माई लेडी सिंघम’..। दीपिका पादुकोण।’’ पादुकोण हाल में शाहरुख खान अभिनीत एक्शन फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थी।

Share this:

Latest Updates