Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब खत्म हो गया सस्पेंस, बिग बॉस 18 को सलमान खान ही करेंगे होस्ट,जानिए डिटेल…

अब खत्म हो गया सस्पेंस, बिग बॉस 18 को सलमान खान ही करेंगे होस्ट,जानिए डिटेल…

Mumbai news : बेहद चर्चित बिग बॉस प्रोग्राम को लेकर लंबे समय से सस्पेंस कायम था। लोगों को लग रहा था कि बिग बॉस 18 को सुरक्षा करकारणों से सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन, अब यह सस्पेंस समाप्त हो चुका है। यह कंफर्म जानकारी मिली है कि होस्ट सलमान खान ही करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स आपसे यह जानकारी मिल रही है कि बिग बॉस 18 ‘टाइम ट्रैवल’ थीम पर आधारित है और आने वाले सीजन में कई पुराने प्रतियोगियों के साथ-साथ कुछ नए लोगों के भी भाग लेने की उम्मीद है। अंजलि आनंद, चाहत पांडे और कशिश कपूर सहित कई अन्य एक्टर्स के नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। बिग बॉस सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है जो अपने खेल से दिल जीतने में कामयाब रहा है। मेकर्स अपने नए सीजन के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फैन्स बिग बॉस सीजन 18 को देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निया शर्मा करेंगी पार्टिसिपेट

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री निया शर्मा को रियलिटी शो के लिए संपर्क किया गया है। उन्होंने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। एक सूत्र के हवाले से बताया, निया आखिरकार घर के अंदर खुद को बंद करने के लिए तैयार है और उन्होंने कुछ दिन पहले ही इसे साइन किया। उनके साथ-साथ टीम भी उन्हें शामिल करने को लेकर काफी उत्साहित है। बिग बॉस 18 के मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पेज पर अपना पहला प्रोमो शेयर करते हुए शो की थीम का खुलासा किया।

Share this:

Latest Updates