Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग को जान से मारने की धमकी

अब सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग को जान से मारने की धमकी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद अब सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले व्यक्ति को सिंगापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंगापुर के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यक्ति की उम्र 45 साल है। इस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के विरुद्ध सोशल मीडिया में फेसबुक पर टिप्पणी अपलोड की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेब पोर्टल चैनल न्यूज एशिया के फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में यह धमकी दी गई थी।

धमकी देने वाला पुलिस गिरफ्त में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को प्रधानमंत्री ली के खिलाफ हिंसा भड़काने की धमकी के संबंध में शुक्रवार दोपहर 3ः10 बजे एक रिपोर्ट मिली। पुलिस जांच के बाद इस व्यक्ति का पता लगाने में सफल रही और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से एक लैपटाप, एक टैबलेट और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हिंसा के लिए उकसाने वाले को दोषी पाए जाने पर पांच साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ली ने शुक्रवार को आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया था और हत्या को हिंसा का मूर्खतापूर्ण कार्य बताया था।

Share this:

Latest Updates