Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

800 वर्गफ़ीट आकार के इस मच्छरदानी में क्या कर रहे हैं लोग, आइये जानें 

800 वर्गफ़ीट आकार के इस मच्छरदानी में क्या कर रहे हैं लोग, आइये जानें 

Odisha news : यह है ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर। यहां के गोपबंधु पार्क में आपको सुबह-सुबह सामुहिक योगाभ्यास करते सैकड़ों लोग मिल जाएंगे। लेकिन, सभी एक विशालकाय मच्छरदानी में कैद। है न अजूबा, लेकिन ऐसा क्यों, हम बताते हैं। दरअसल, इन दिनों ओडिशा में डेंगू का खासा प्रकोप है, जिससे लोग हलकान हैं। ऐसे में आयोजक समिति ने मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए यह नुस्खा अख्तियार किया है। यह मच्छरदानी 800 वर्गफ़ीट के आकार का है, जिसे बनाने में दो दिन लगे हैं।

इस योग मंडप में प्रतिदिन सुबह पांच से नौ बजे तक होता है योगाभ्यास

पार्क के अंदर एक योग मंडप बनाया गया है, जहां प्रतिदिन सुबह पांच से नौ बजे तक तीन-चार चरण में लोग योग कर रहे हैं। सामूहिक योग के आयोजकों में से एक अशोक बराल के अनुसार एहतियात के तौर पर मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी के अंदर दवा का भी छिड़काव किया जाता है। साथ ही योगाभ्यास के समय यदि कहीं भी मच्छर दिखता है तो स्प्रे कर उसे मार दिया जाता है। हर दिन मच्छरदानी टांगी जाती है और योग खत्म होने के बाद मच्छरदानी को हटा दिया जाता है। यह पूरी कवायद लोगों में डेंगू के प्रति जागरूकता लाने को लेकर है। 

डेंगू ने ही ले ली केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी की जान

राज्य में पिछले वर्ष चार हजार से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हुए थे। इस वर्ष भी डेंगू ने सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी की मृत्यु भी डेंगू से ही हुई है। ऐसे में पूरे ओडिशावासियों को स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर रखा है। मच्छरों से बचने के उन्हें सभी एहतियाती कदम  उठाने को कहा गया है।

Share this:

Latest Updates