Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महिला कर्मचारियों के मुश्किल दिनों का साथी बनी ओडिशा सरकार, एक दिन अवकाश की घोषणा 

महिला कर्मचारियों के मुश्किल दिनों का साथी बनी ओडिशा सरकार, एक दिन अवकाश की घोषणा 

Bhuvneshwar news : ओडिशा सरकार ने आजादी के 78 वें वर्षगांठ पर राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन के मासिक धर्म अवकाश की घोषणा की है। यह घोषणा सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए की गई है। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने कटक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह घोषणा की। 

मासिक धर्म के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं

परिडा जो कि राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग की भी प्रभारी मंत्री हैं, ने कहा कि महिला कर्मचारी मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं। उनके लिए यह खुला विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि केन्या के नैरोबी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस 2024 में ओडिशा की महिला कार्यकर्ता रंजीता प्रियदर्शिनी ने महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान उनके सवैतनिक छुट्टी की मांग करते हुए आवाज उठाई थी।

दुनिया ने बुलंद की कार्यकर्ता प्रियदर्शिनी की आवाज

प्रियदर्शिनी ने छुट्टी को लेकर तर्क दिया था कि दुनिया भर में महिलाएं मासिक धर्म के दौरान शारीरिक दर्द से पीड़ित होती हैं। रंजीता के इस तर्क के बाद भारत के कई संस्थानों समेत विश्व के अन्य कई देशों में भी मासिक धर्म के दौरान महिला कर्मचारियों के लिए सवैतनिक छुट्टी का समर्थन करते हुए इसे लागू भी किया है।

Share this:

Latest Updates